Almora News:सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दिव्यांगों का गंभीरता से चिह्नीकरण करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की विकास भवन में बैठक हुई। इस दौरान दिव्यांगों को कई योजनाओं का लाभ दिलाने और उनके लिए कई गतिविधियों को विकसित करने पर चर्चा की गई।अध्यक्षता करते हुए सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दिव्यांगों का गंभीरता से चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए।

🔹दिव्यांगों का चिह्नीकरण कर दिलाए योजनाओं का लाभ 

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट': भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी, चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांगों से संबंधित कई गतिविधियों के संचालन और उनके ठहरने के लिए समिति बनाकर एक या दो कमरे के भवन का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और नियमों में सरलीकरण के लिए समिति के सदस्यों के सुझाव भी लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ धाम में सुरक्षा में बड़ी चूक टली: रायबरेली के युवक से हथियार और खिलौना बंदूक बरामद

🔹यह लोग रहे मौजूद 

उन्होंने दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी कर पेंशन का लाभ दिलाने की बात कही। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट आदि मौजूद रहे।