Uttrakhand News :चार पीढ़ियां फौजी से जुड़ी, बेटा बना परिवार में पहला अफसर, घर में खुशी का माहौल

0
ख़बर शेयर करें -

आइएमए की पासिंग आउट परेड में जमनीपुर तप्पड़ के आकाश राणा लेफ्टिनेंट बने। जिनकी देहरादून से पैरा रेजीमेंट में नियुक्ति हुई है। आकाश चौथी पीढ़ी के हैं, जिनकी चार पीढ़ी सेना में रहकर सेवा दे चुकी हैं।

💠उनके पिता हेमराज सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान समेत अनेक लोगों ने उनके घर पर जाकर आकाश राणा, उसके पिता हेमराज, माता नीलम राणा को बधाईयां दी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कुलपति डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट से की मुलाकात, शिक्षा के विस्तार और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

💠आकाश राणा के नाम है ये उपलब्धियां

आकाश राणा के पास बीएससी, बीए और एमबीए की डिग्रियां होने के साथ ही पीजीडीएम (सैन्य अध्ययन) विशिष्टता के साथ है। दो बार राष्ट्रीय चैंपियन, आईएमए में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक और मेरिट कार्ड हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रपुर में गरजे खड़गे: "हम पर्यटकों की तरह नहीं आते", राम मंदिर दान विवाद पर PM मोदी से मांगा जवाब

💠आकाश के परदादा 1913 में सेना में हुए थे शामिल

आकाश के परदादा 1913 में सेना में शामिल हुए थे। आकाश सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और ईमानदारी में विश्वास रखते हैं। आकाश ने संदेश दिया कि आपके सपने छोटे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कभी भी लड़ना बंद न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *