Uttrakhand News :कर्मचारी शिक्षक संगठन ने चार माह बाद भी 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने पर जताया आक्रोश,करेंगे आंदोलन

उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन ने चार माह बाद भी 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहा है।

💠जल्द ही इस संबंध में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की रविवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल एमराल्ड ग्रैंड में बैठक आयोजित की गई। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस ऐरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के समस्त सदस्य व घटक संघों के प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे।

💠बैठक में कार्मिक हित में की गई वार्ता के क्रम में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने दो जुलाई को आयोजित अधिवेशन में मुख्यमंत्री को अपना 30 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया था। पर इस पर अभी तक भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में निकट भविष्य में आंदोलनात्मक कार्यक्रम निर्धारित किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का आगाज, चितई गोलू मंदिर से भरी हुंकार

💠उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के चरणबद्ध आंदोलन को संगठन ने अपना समर्थन दिया। तय किया गया कि फेडरेशन की 21 सूत्रीय मांगों पर यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन भी फेडरेशन के सहयोग में आंदोलन में शामिल होगा।

राजकीय शिक्षक संघ की सभी मांगों का भी संगठन ने समर्थन किया। कहा कि भविष्य में आंदोलन की गतिशीलता के लिए संगठन पूर्ण भौतिक, नैतिक व आर्थिक समर्थन देगा।

Advertisement