Uttrakhand News :आचार संहिता के चलते गुरिल्ला संगठन की 18मार्च को श्रीनगर तथा 19मार्च को कोटद्वार में आहुत बैठकैं स्थगित

किर्ति नगर/श्रीनगर 17 मार्च आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में गुरिल्ला संगठन के क्षेत्र प्रभारी अनिल भट्ट ने बताया है कि चुनाव आचार संहिता के चलते गुरिल्ला संगठन की 18मार्च को श्रीनगर तथा 19मार्च को कोटद्वार में आहुत बैठकैं स्थगित कर दी गयी हैं.

चुनाव आयोग की गाईड लाईन और अनुमति के आधार पर बैठकैं संभव हुई तो बैठक शीघ्र फिर आहुत की जायेगी इस बीच संगठन के पदाधिकारियों ने देहरादून सचिवालय तथा मुख्यमंत्री से जो मुलाकातैं की उसके संबंध में गुरिल्लों को अलग से जानकारी दी जायेगी उत्तराखंड में मतदान समाप्त होते ही संगठन की गतिविधियां पुनः शुरू कर दी जायेंगी संभव हुआ तो इस बीच वर्चुअल बैठक आयोजित की जायेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इसके साथ ही सभी गुरिल्लों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि संगठन के नाम से या फिर कोर्ट के नाम से कोई पैसा मांगे तो किसी को न दैं यदि कहीं कोई ऐसी बात किसी के संज्ञान में आती है तो इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायें।