Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी,यहा पुलिस की चौकस चेकिंग से स्विफ्ट कार में 17 पेटी अवैध शराब भरकर ले जा रहा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार,कार सीज

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी

लमगड़ा पुलिस की चौकस चेकिंग से स्विफ्ट कार में 17 पेटी अवैध शराब भरकर ले जा रहा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार,कार सीज

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैले करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

आज दिनांक- 17/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान ग्राम पुभांऊ से करीब 04 km आगे भनौली की तरफ से आ रहे वाहन स्विफ्ट कार न०- HR 46 E 9330 में को रोककर चैक किया गया, वाहन चालक मनोज कुमार के कब्जे से 17 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुई, अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। थाना लमगड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त अवैध शराब को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।  

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​UKSSSC की बड़ी परीक्षा स्थगित: 23 अगस्त को होने वाली कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा टली, जानें क्या है वजह

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व० गोधन सिंह निवासी ग्राम पुभांऊ लमगडा जिला अल्मोड़ा।

💠बरामदगी-

कुल 17 पेटियों में में (8 PM रम बरमुडा/मेकडवल 36 बोतल,120 अद्धे 8 PM बरमुडा रम तथा 431 पव्वे 8 PM बरमुडा रम,रायल स्टेग ह्वस्की,मैजिक मुवमेन्ट बोतका) 

💠कीमत-1,60,000/- रुपये 

 थाना लमगड़ा पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक श्री संतोष तिवारी, चौकी प्रभारी जैती 

2. हेड कानि० श्री प्रदीप रौतेला

3. हेड कानि० श्री संजय कुमार 

4. कानि० श्री अर्जुन लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *