Uttrakhand News :धामी सरकार एक बड़ी पहल,15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को किया जाएगा सम्मानित

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की धामी सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। सूबे के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिह रावत ने बताया कि 15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार दिया जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 15 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

प्रत्येक मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार के धनराशि का चेक दिया जाया जायेगा। मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित करने को लेकर सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़़ावा देने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रोत्साहन की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:धौलछीना पुलिस ने पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में चलाया जागरूकता अभियान; साइबर अपराध, नशा और महिला सुरक्षा पर दिए टिप्स

मंत्री ने बताया कि परिषदीय परीक्षा-2023 की मैरिट सूची के आधार पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 14 हजार 935 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की माताओं को स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें हाईस्कूल स्तर पर 78.40 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7479 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट स्तर पर 76.20 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7456 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव में भतरौजखान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मंत्री ने बताया कि इसके लिये जनपद, विकासखण्ड एवं विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक संघ के पदाधिकारी अनिवार्य रूप प्रतिभाग करेंगे। सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

💠जिलेवार मेधावी छात्रों की संख्या-

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर जनपद नैनीताल में 1539, अल्मोड़ 1184, ऊधमसिंह नगर 2372, चम्पावत 464, पिथौरागढ़ 921, बागेश्वर 538, देहरादून 1550, हरिद्वार 1758, टिहरी 1076, पौड़ी गढ़वाल 1011, उत्तरकाशी 828, चमोली 852 तथा रुद्रप्रयाग 842 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिनकी माताओं को उक्त सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *