Uttrakhand News :27 फरवरी से होगी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा,जिलाधिकारी ने गोपनीयता के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 27 फरवरी से जनपद के 125 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होगी।

पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने को लेकर श्रीगुरु रामराय लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरी बाग में बुधवार को जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

💠यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, रैली व प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं-

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था नियंत्रित करें, जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में असुविधा न हो। साथ ही पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के निकटवर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की रैली व प्रदर्शन करने की अनुमति न देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रत्येक परीक्षा केंद्रों विशेषकर संवेदनशील केंद्रों पर गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए जाने व समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ रात्रि गस्त किए जाने के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों को एक सामूहिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर परीक्षा संपन्न कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

💠डबल लॉक आलमारी में रखे जाएंगे प्रश्न पत्र, रहेगी कड़ी निगरानी-

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक आलमारी की व्यवस्था करने के साथ रात्रि चौकीदार की व्यवस्था एवं परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र के लिफाफे खोलने में पूर्ण सावधानी बरती जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने बोर्ड परीक्षा के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी।

Advertisement