Almora News:अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले का भव्य आगाज, स्कूली बच्चों की रंगारंग शोभायात्रा ने मोहा मन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले का भव्य आगाज, स्कूली बच्चों की रंगारंग शोभायात्रा ने मोहा मन

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मां नंदा देवी मेले का आज भव्य और रंगारंग आगाज हो गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर शहर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशाल और आकर्षक सांस्कृतिक जुलूस (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसे देखने के लिए समूचा नगर सड़कों पर उमड़ पड़ा।

सांस्कृतिक जुलूस का शुभारंभ जीजीआईसी से मुख्य बाजार होते हुए जो शहर के विभिन्न मार्गों—थाना बाजार , जोहरी बाज़ार लाला बाजार, कारखान बाजार, होते हुए ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में स्कूली बच्चों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बदहाल, औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने लगाई कड़ी फटकार; 3 पर कार्रवाई, 1 से मांगा स्पष्टीकरण

शोभायात्र में 

पारंपरिक परिधान पहने छात्र-छात्राएं कुमाऊंनी और गढ़वाली पारंपरिक पहनावे (घाघरा-आंगड़ी, पिछौड़ा और आभूषणों) में सजे-धजे नजर आए।

स्थानीय कलाकारों और छात्रों की छोलिया नृतक टीमों ने ढोल-दमाऊ और रणसिंगे की थाप पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों ने मां नंदा-सुनंदा की जीवंत झांकियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और लोक परंपराओं पर आधारित संदेशात्मक प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव में भतरौजखान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मां नंदा-सुनंदा के जयकारों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरी सांस्कृतिक नगरी नंदा मय हो गई। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में मेले के धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की गई। मेले को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। 

सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी ने बताता 16 सितम्बर से 23 सितम्बर चलने वाले इस मेले में मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बाइट तारा चंद्र जोशी 

सांस्कृतिक संयोजक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *