Uttrakhand News :यहा गाय और बछड़े की बेहरमी से की निर्मम हत्या,मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली,अस्पताल में भर्ती

प्रेमनगर में गाय चोरी कर बेहरमी से उसके सिर व पैर काटने और उसके बछड़े की निर्मम हत्या करने वाले बिजनौर के दो बदमाशों को दून पुलिस ने सबक सिखाया है।

मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गो हत्या करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को प्रेमनगर क्षेत्र में एक गाय के सिर व पैर कटे हुए मिले। वहीं गाय के बछड़े को मारकर कट्टे में डाला हुआ था। एसएसपी अजय सिंह ने थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी को तत्काल बदमाशों की तलाश करने के निर्देश जारी किए गए।

💠दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल की NOC के लिए मांगी थी घूस

शुक्रवार प्रातः 5 बजे प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेमनगर क्षेत्र में गो हत्या करने आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग करनी शुरू कर दी। एक विक्रम टेम्‍पो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल निवासी बिजनौर को पैर में गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ब्लॉक प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में संबोधन, ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका को सराहा

पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। टेम्‍पो चालक आरोपित असलम निवासी बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है। तीनों बदमाश प्रेमनगर में गो हत्या में शामिल थे और शुक्रवार को भी गोकशी करने के इरादे से आए थे। बदमाशों से दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

💠गिरफ्तार आरोपी

असलम पुत्र जहीर निवास कस्बा व थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश

इनके पैर में लगी गोली

सुल्तान निवासी मोहल्ला पठानपूरा, बिजनौर

मोहम्मद फैसल निवासी नजीबाबाद, बिजनौर

Advertisement