Uttrakhand News :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में गरमाएंगे चुनाव प्रचार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं तय हो गई हैं। भाजपा उनकी दो और जनसभा कराने का प्रयास कर रही है। योगी 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

💠रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाएं भी तय हो गई हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है। योगी से पहले 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने आएंगे।

Advertisement