Uttrakhand News :10 मई को खोले जाएंगे विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट,तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण करना रहेगा अनिवार्य

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आगामी 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे।

💠इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।

मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाट उद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाट उद्घाटन के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। चैत्र मास के नवरात्र के दिन गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *