Uttrakhand News :उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर बदली करवट,गंगोत्री धाम में बर्फबारी,तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदली। तड़के से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई।

💠तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

इससे मार्च में ही पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह ही आसमान में बिजली चमकने के साथ काले बादल छा गए। वहीं, गंगोत्री धाम में बर्फबारी भी हुई।

💠कहां कैसा है मौसम

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

💠पहाड़ों की रानी मसूरी में गरज के साथ हो रही बारिश। हल्के ओले भी पड़े।

💠टिहरी जिले में सुबह पांच बजे से हो रही बारिश। जंगलों में लगी आग बुझाने में साबित हुई मददगार।

💠उत्तरकाशी में ठंडी हवाएं चलने से लुढ़का पारा। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠जौलीग्रांट क्षेत्र में सुबह पांच बजे से ओलावृष्टि और बारिश।

💠विकासनगर के पछवादून क्षेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू। बारिश के बीच क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे। बाजारों में भी दुकानों के बोर्ड उखड़ कर सड़क पर आ गए हैं। आंधी और बारिश के बीच क्षेत्र में सुबह से ही बिजली गुल है।