Uttrakhand News :यहा पर्यटकों की कार का दर्दनाक हादसा,500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,पांचों पर्यटकों की मौके पर ही मौत

जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर देवीपुरा-सौड़ मार्ग पर बाघनी क्षेत्र में विलासपुर के पर्यटकों की कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।

💠हादसे में वाहन सवार पांचों पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जिला प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बमुश्किल शवों को खाई से निकाल हल्द्वानी भेजा। हादसे की वजह और समय फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।

💠कार व शव देख ग्रामीण के उड़ गए होश

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाघनी निवासी श्याम सिंचाई नहर में पानी जोड़ने के लिए बाघनी पुल के नीचे गधेरे में उतरा हुआ था। जहां पहुंच क्षतिग्रस्त कार व लोगों के शव पड़े देख उसे होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों की सूचना आपदा कंट्रोल रूप में मिलने के बाद कोटाबाग पुलिस के एसआइ रमेश पंत सहित प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। नैनीताल से करीब 55 किमी की दूरी तय कर मौके पर पहुंची टीम ने बमुश्किल खाई में उतरी। जहां टीम को पांच शव पड़े मिले।

पुलिस के साथ पर्यटकों को तलाशते हुए उनके स्वजनों ने मौके पर पहुंचे मृतकों की शिनाख्त की। एसडीएम प्रमाेद कुमार ने बताया कि रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से निकाल लिया गया है। जिनको हल्द्वानी भिजवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा-गिरधारी विवाद पर बोले सीएम धामी: 'गुनहगार मर्जी से तय नहीं होगा, निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई'

💠मृतकों के नाम व पता

💠नाम – उम्र – निवासी

रवि प्रताप सिंह पुत्र बलवीर सिंह – 27 वर्ष – बिजली फार्म बिलासपुर, रामपुर

सुखमीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह – 27 वर्ष – बिजली फार्म बिलासपुर, रामपुर

जगरुप सिंह पुत्र अमरीक सिंह – 27 वर्ष – ग्राम रतनपुर बिलासपुर, रामपुर

गुरु सेवक सिंह पुत्र मलकीत सिंह – 26 वर्ष – बारादरी बिलासपुर, रामपुर

जगजीत सिंह पुत्र जीव सिंह – 23 वर्ष – सिकरौरा बिलासपुर, रामपुर

💠कब हुआ हादसा बना है संशय

बाघनी क्षेत्र में पांच लोगों की जान लेने वाला हादसा कब हुआ इसकों लेकर संशय बना हुआ है। मृतकों के स्वजनों के अनुसार पांचों दोस्त घूमने के लिए गुरूवार को नैनीताल आए हुए थे। उनके घर से निकलने की रात से ही फोन नहीं लग रहे थे। ऐसे में स्वजनों को उनकी चिंता सताने लगी। स्वजनों ने शुक्रवार सुबह से ही सभी की तलाश शुरू कर दी।

एसडीएम ने बताया कि जिस स्थान पर वाहन गिरा है गधेरे में उतरकर भी आसानी से देख पाना संभव नहीं है। हादसा कब हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। गुरुवार रात से सभी के फोन बंद होने के कारण हादसा गुरुवार को ही होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का समय स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

💠करीब ढाई घंटे चला रेस्क्यू

बाघनी क्षेत्र में खाई में गिरी कार और मृतक तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना के बाद करीब साढ़े तीन बजे एसडीएम नैनीताल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद कोटाबाग पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। मगर खाई गहरी होने के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह खाई में उतरने के बाद करीब ढाई घंटा तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को सड़क तक पहुंचाया गया।

💠रेस्क्यू में ये रहे शामिल

एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी, एसओ कालाढूंगी नंदन सिंह रावत, कोटाबाग चौकी इंचार्ज रमेश पंत, परमजीत सिंह, मनोज कुमार राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ समेत ग्रामीण भी जुटे रहे।

Advertisement