Uttrakhand News :57 सरकारी एवं प्राइवेट ब्लड बैंकों काे ड्रग कंट्रोलर ने जारी किया नोटिस,जाने वजह

उत्तराखंड के सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंक स्वास्थ्य विभाग को रक्तदान की सूचना नहीं दे रहे हैं। यही नहीं लगातार बढ़ती मांग के बावजूद ब्लड बैंक, ब्लड स्टॉक और डोनरों की भी जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

💠यह देखते हुए अब उत्तराखंड ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने राज्य के 57 सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में डेंगू संक्रमण की वजह से लगातार ब्लड और प्लेटलेट्स की मांग बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

💠इसे देखते हुए सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से सभी सरकारी एवं प्राइवेट ब्लड बैंकों को ई रक्तकोष पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 57 सरकारी एवं प्राइवेट ब्लड बैंकों ने ब्लड डोनर, रक्तदान और ब्लड के स्टॉक की जानकारी नहीं दी है।

💠उन्होंने कहा कि मरीजों की मदद के लिए जरूरी है कि सभी ब्लड बैंक अपनी सूचनाएं ऑन लाइन रखें ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर ब्लड बैंक की सभी सूचनाएं ऑन लाइन नहीं की गई तो उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर दी जाएगी।

Advertisement