Uttrakhand News :यहा पिकअप व कार की टक्कर से हुआ हादसा,दो लोगो की हुई मौत,ओवरटेक के चलते हुआ हादसा

हरिद्वार-बरेली नेशनल हाईवे-74 पर मंगलवार को कोसी नदी व परमानंदपुर के बीच ओवरटेक करते समय कार पिकअप से टकरा गई। हादसे में बदरीनाथ, केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे कार सवार गोरखपुर-देवरिया निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

💠हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत

आइटीआइ थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना के समय कार की रफ्तार करीब 110 किमी प्रति घंटे थी। हादसे में कार सवार गोरखपुर के बशारतपुर, थाना शाहपुर निवासी 42 वर्षीय राघवेंद्र चौबे पुत्र रविंद्र चौबे और गांव आमघाट थाना बरियारपुर, देवरिया निवासी 39 वर्षीय सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।

💠ब्रेजा कार के उड़े परखच्चे

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के घने रिहायशी इलाके में नर और मादा गुलदार की दस्तक, CCTV में कैद हुई चहलकदमी; निवासियों में दहशत

कार चला रहे गांव आमघाट निवासी प्रेम पांडेय पुत्र सूर्य देव पांडेय और गोरखपुर निवासी 40 वर्षीय श्यामा चौबे पत्नी राघवेंद्र चौबे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से कार को हटवाकर आवाजाही सुचारू कराई।.

यह भी पढ़ें 👉  वीर सैनिकों के साथ मनाई दीपावली: सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को बांटी मिठाइयां, कहा—"आपके सतर्क पहरे से सुरक्षित हैं देशवासी"

 

Advertisement