Uttrakhand News :सीमांत नेशनल पार्क गंगोत्री स्थित कंखु बेरियर के ऊपर गोमुख रूट पर पहाड़ी पर लगी भीषण आग

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सीमांत नेशनल पार्क गंगोत्री स्थित कंखु बेरियर के ऊपर गोमुख रूट पर पहाड़ी पर अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि उस पर अभी तक काबू नही पाया जा सका है।

जानकारी के अनुसार, रातभर पहाड़ी पर आग जलती रही। गंगोत्री नेशनल पार्क में गोमुख रूट पर पहाड़ी पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी, कि गंगोत्री धाम से ही धुआं साफ नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:टिहरी गढ़वाल के 940 गांव भूस्खलन के खतरे में, 6 गांव अतिसंवेदनशील: संयुक्त वैज्ञानिक अध्ययन

💠यहां पर जाना भी काफी दुर्लभ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र इकोसिस्टम जॉन और समुद्रतल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर है। इस पहाड़ी पर वनस्पति या पेड़-पौधे बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। 

💠गंगोत्री नेशनल पार्क के इंचार्ज राजवीर रावत का कहना है कि वह ओर उनकी टीम पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: उत्तराखंड में नामांकन शुल्क और चुनाव खर्च की सीमा में बढ़ोतरी, नियम तोड़ने वाले 1452 नेता 3 साल के लिए बैन

मौके पर आग पर काबू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। इस रहस्यमयी आग की जांच विभागीय टीम द्वारा गंभीरता से हर पहलू को देखते हुए सावधानीपूर्वक की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *