Uttarakhand News:मांगें पूरी न हुई तो गुरिल्ला संगठन करेगा उग्र आंदोलन

टिहरी गढ़वाल घनसाली में गुरिल्ला संगठन की आम बैठक में गुरिल्लाओं की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष दिनेश गैरोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार गुरिल्लाओ की मांगों को 10 फरवरी तक पूरा नहीं करती है तो सभी जगह गुरिल्ला उग्र आंदोलन के लिए बाधित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार नवीन बिष्ट देहरादून में मुख्यमंत्री सम्मान से सम्मानित

महासचिव जगदीश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुकूल यदि 10 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गुरिल्ला संगठन 15 फरवरी से करलाड़ी में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे।सचिव अरविंद रावत ने कहा कि 10 फरवरी को लोहाघाट और पूरे गढ़वाल मंडल से गुरिल्ला कूच करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग निर्माण से प्रभावित भवनों को मिलेगा मुआवजा, पार्षद अमित साह मोनू की पहल पर प्रशासन का एक्शन

दिनेश प्रसाद गैरोला जिला अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद सेमवाल महासचिव, अरविंद रावत सचिव, सुशीला देवी सुनीता देवी मनहरी देवी, लक्ष्मी देवी पुष्पा देवी और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।