Almora News :नॉर्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में एसएसजे विवि ने श्रीदेव सुमन की टीम को हराया

हिमाचल प्रदेश में चल रहे नॉर्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी की क्रिकेट पुरुष टीम द्वारा प्रतिभा किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में एसएसजे विवि व श्रीदेव सुमन विवि के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला गया। श्री देव सुमन विवि की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद: अल्मोड़ा सूचना कार्यालय में तैनात PRD स्वयंसेवक चंदन सिंह लटवाल का निधन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम ने भी 10 ओवर में 73 रन बनाकर मुकाबले को टाई तक पहुंचा दिया। इसके बाद हुए सुपर ओवर में एसएसजे विवि की टीम ने जीत हासिल की।

क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ भास्कर चौधरी, वित्त अधिकारी ऐके त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, टीम मैनेजर पंकज कुमार, टीम कोच लोकेश तिवारी, गिरीश अधिकारी आदि ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय