Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते पीआरडी जवान को किया गिरफ्तार, दरोगा फरार

0
ख़बर शेयर करें -

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार विजिलेंस की टीम कार्रवाई कर रही है।इसी कड़ी में विजिलेंस को मिली शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने चौकी शांतरशाह थाना बहादराबाद के दरोगा पंकज कुमार को ट्रैक करने की कोशिश की। इस दौरान पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस की टीम ने ₹30000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, जबकि दरोगा फरार होने में कामयाब हो गया।

🔹दरोगा की तलाश में विजिलेंस 

यह भी पढ़ें 👉  Breking उत्तराखंड में यहाँ यात्रियों से भरी बस पलटी

घंटों पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया जबकि दरोगा की तलाश में विजिलेंस जुटी है।

🔹मुकदमा दर्ज 

टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके सहयोगी पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दरोगा पंकज कुमार और पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *