ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम विभाग की चेतावनी: प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

 

 

देहरादून।
प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आगामी 14 से 17 अगस्त तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

 

बारिश के इस नए दौर को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है।
​मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए इन तीनों जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

 

 

 

​मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे मौसम की पल-पल की स्थिति पर नजर रखें और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा आवश्यक सावधानियां बरतें।
​दूसरी ओर, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

 

 

“प्रदेश में 14 से 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। लोग सतर्क रहें और मौसम के अपडेट पर नजर रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *