केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोहाघाट में ली ‘पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक’, संगठनात्मक विषयों व क्षेत्र के विकास पर हुई मंथन
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोहाघाट में ली ‘पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक’, संगठनात्मक विषयों व क्षेत्र के विकास पर हुई मंथन
लोहाघाट: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोहाघाट स्थित नगर पालिका सभागार में आयोजित विधानसभा स्तरीय ‘पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक’ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और क्षेत्र के बुनियादी विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को सफल बनाने और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, सुभाष बगौली, श्रीमती हेमा जोशी, किरण देवी, प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, सतीश चंद्र पाण्डेय तथा नगर पालिका अध्यक्ष (लोहाघाट) गोविंद वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
इनके अलावा जिला महामंत्री पूरन महरा व मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, गिरीश कुंवर, शंकर पाण्डेय, राजू गड़कोटी, चंद्रशेखर बगौली, टीका सिंह बोरा, हरीश मिश्रा, सचिन जोशी, मोहित पाठक, हरीश पाण्डेय, राजू अधिकारी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता और सुरज कुमार सहित समस्त मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।