बाघ ने फिर एक महिला को बनाया निवाला अब क्षेत्र में ये सातवीं घटना ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में बाघ ने एक और महिला को अपना निवाला बना डाला, बाघ के हमले की यह 7वी घटना है, बताया जा रहा है

 

 

कि पनियाली के पास के जंगल में महिला घास लेने गई थी तभी अचानक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई ,आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का घेराव किया, ग्रामीणों ने आदमखोर बाघ को जल्द से जल्द मारने की मांग की है,

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

ग्रामीणों ने कहा की बाघ को तत्काल नहीं मारा गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी , ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रभागीय वन अधिकारी घटनास्थल से चुपचाप खिसक लिए ।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम मनीष कुमार ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया ,उन्होंने माना कि यदि जंगल में लगातार गश्त होती तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्होंने कहा की ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग के साथ बैठकर उचित फैसला लिया जाएगा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *