हद है फैक्ट्री प्रवन्धक नाबालिग किशोरी से करता था छेड़छाड़ पुलिस ने भेजा जेल

0
ख़बर शेयर करें -

 

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग किशोरी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी कंपनी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

बता दें कि पीरुमदारा रामनगर निवासी एक नाबालिग किशोरी बाजपुर रोड स्थित जगन बल्ब कंपनी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में 6 माह पूर्व से कार्य कर रही थी। नाबालिग किशोरी ने फैक्ट्री प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना आईटीआई में अभियोग पंजीकृत कराया है।

 

 

 

 

 

 

 

नाबालिग किशोरी ने आरोप लगाया है कि प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने 25 सितंबर 2022 की दोपहर करीब 2 बजे फैक्ट्री परिसर में बुलाकर उसके साथ जबरजस्ती उसके अंगों से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसको लेकर फैक्ट्री की दर्जनों से भी अधिक महिलाएं एवं किशोरियों ने थाना आईटीआई पहुंचकर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराने के लिए घेराव किया पहले तो पुलिस टालमटोल करती रही परंतु जब किशोरी से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा को मिली तो वह तत्काल थाना आईटीआई पहुंची और मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी प्रबंधक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराने के आदेश दिए पुलिस ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर कार्यवाही करते हुए आरोपी फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फैक्ट्री प्रबंधक के द्वारा एक नाबालिग किशोरी के साथ फैक्ट्री में कार्य करते समय छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ उनके द्वारा अभियोग पंजीकृत करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *