अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देशअपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजात्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *