दुःखद:खाई में गिरते ही जीप के उड़े परखच्‍चे,चालक की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा विकासखंड के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा होगया।मौलेखाल जा रही एक मैक्स गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था।

🔹जाने मामला 

मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई।शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्कूल उच्चीकरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया समय

🔹वाहन में सिर्फ चालक ही था सवार 

मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात परिचित को रामपुर गांव छोड़कर घर वापस लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *