चारधाम यात्रा में इस बार मिलेगी तीर्थयात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं–मुख्यमंत्री

0
ख़बर शेयर करें -

इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से दो महीने पहले ही इसकी समीक्षा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिवस प्रदेश के कई मंत्रियों और अधिकारियों के साथ इसको लेकर बैठक की है। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिससे वो यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

आपको बता दें कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। सीएम धामी ने कहा कि पिछले साल की चारधाम यात्रा में जो कमियां रह गई थीं, सभी संबंधित विभाग उनका निदान करते हुए, इस बार श्रद्धालुओं को क्या बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं, इस पर विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *