केन्द्र की मोदी सरकार ने रसॊई गॆस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि करके आम जनता की रसोई में डाका डाला हैं

ख़बर शेयर करें -

*केन्द्र की मोदी सरकार ने रसॊई गॆस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि करके आम जनता की रसोई में डाका डाला हैं- महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी*
*मँहगाई से जनता त्रस्त एंव बेहाल  मोदी सरकार हिटलरशाही करके दमनात्मक रवॆया अपना रही हैं।*

अल्मोड़ा- केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा एकबार फिर घरेलू रसॊई गॆस एंव व्यवसायिक सिलेंडर में बेतहाशा मूल्य वृद्धि करने के खिलाफ महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में चॊघानपाटा में काँग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूँककर जताया विरोध प्रदर्शन ऒर देश के प्रधानमंत्री से जनहित में अविलम्ब रसोई गॆस मूल्य वृद्धि वापस लेने की पुरजोर माँग की।

कार्यक्रम में महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि देश की जनता पहले से ही बढ़ी मँहगाई की मार सह रही हैं। आम बाजार में रसॊई से लेकिन दॆनिक उपभोग की हर वस्तु के मूल्य आसमान छू रहे हैं, आम जनता का मँहगाई से हाल बेहाल हैं। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पहले से बढ़ी मँहगाई पर घरेलू एंव व्यवसायिक सिलेन्डर में मूल्य वृद्धि करके आग में घी डालने का कृत्य किया हैं। जिसे जनहित में अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, देश के प्रधानमंत्री को अविलम्ब रसोई गॆस वृद्धि को वापस लेना चाहिए।
जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि घरेलू एंव व्यवसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि करके मोदी सरकार ने आम जनता पर दोहरी मार डाल दी हैं। घर की रसॊई से लेकर होटल रेस्टोरेंट एंव छोटे कारोबारी के रोजगार पर भी बड़ा असर पडे़गा जिसकी सीधी मँहगाई की मार आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ना बहुत बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के मेडिकल काॅलेज में कीमोथैरेपी की सुविधा शुरू, अप्रैल तक स्थापित हो जायेगी एमआरआई मशीन

काँग्रेस नेत्री जया जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात देशवासियों को सुनाते है। अब समय आ गया हैं। कि देश की आधी आबादी महिलाओं की दिल की बात सुनकर तत्काल घरेलू रसोई एंव व्यवसायिक सिलेन्डर की मूल्य वृद्धि को महिलाओं के हित में वापस लें।
पुतला दहन कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, सरस्वती रोडिया, कमला कार्की, लीला जोशी, पूनम आर्या, उमा कोरंगा, आशा थापा, हेमा तिवारी,  अनीता कन्नोजिया, रमा लोहनी, कंचन जोशी, हेमा तिवारी, पुष्पा देवी, माया गॆडा़, धीरा तिवारी, ज्योति बिष्ट, तारा भण्डारी, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, अमन अंसारी, वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, विपुल कार्की, गजेन्द्र फर्तयाल, ललित सतवाल, सभासद सचिन आर्या, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन धीरेन्द्र गॆलाकोटी, एन डी पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, हरीश भट्ट, सुनील सिंह, पूर्व महासचिव छात्रसंघ नवीन कनवाल, दीपेश काण्डपाल, देव सिंह चोहान, अशोक ग्वासाकोटी, गोविन्द प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, नवाज खान, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलायें एंव काँग्रेस कार्यकर्ता मॊजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनी झील की सैर के लिए पर्यटकों को जेब करनी होगी ढीली, दोगुना हुआ बोटिंग का किराया

Ad
Ad Ad Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments