Almora News:​”युवाओं के सवालों से डरी धामी सरकार, काले झंडे दिखाने पर युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट और अन्य कार्यकर्ता गिरफ्तार”

0
ख़बर शेयर करें -

युवाओं के सवालों से डर गई धामी सरकार, काले झंडे दिखाने पर युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट  जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रम सिंह प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस प्रदीप बिष्ट गौरव सतवाल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलाडा  ब्लॉक अध्यक्ष राजकमल रोहित पंत आदि कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जागेश्वर क्षेत्र के दन्या दौरे के दौरान युवा कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर और “मुख्यमंत्री गो बैक” के जोरदार नारों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना तीखा विरोध दर्ज कराया!

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश पेपर लीक, भर्ती घोटालों, बढ़ती बेरोजगारी, चरमराई शिक्षा व्यवस्था, बेलगाम भ्रष्टाचार, महंगाई, बदहाल सड़कों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विरोध की आवाज़ को पुलिस के दम पर कुचलने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कौसानी होटल एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से सर्किट हाउस में की भेंट, श्री बी.डी. जोशी के जीवन पर लिखी पुस्तक का राजभवन से होगा विमोचन

युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि “धामी सरकार युवाओं के सवालों से घबरा चुकी है। जब भी युवा अपने अधिकार, रोजगार और भविष्य की बात करता है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि जनआवाज़ को दबाने की कोशिश है।”

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया होता, पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई की होती, युवाओं को रोजगार दिया होता और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की होती, तो आज उसे काले झंडों का सामना नहीं करना पड़ता।

युवा कांग्रेस ने सरकार से सवाल पूछा कि—

पेपर लीक के दोषियों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है?

भर्ती घोटालों के जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़ रुपये

प्रदेश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, सरकार जवाब क्यों नहीं देती?

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार की जवाबदेही कौन तय करेगा?

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां हमारी आवाज़ को दबा नहीं सकतीं। युवा कांग्रेस गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी और राजधानी कूच के माध्यम से युवाओं के हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी।

याद रखिए, युवाओं की आवाज़ को हथकड़ियों से नहीं रोका जा सकता। उत्तराखंड का युवा जाग चुका है। अब वह अपने अधिकार लेकर रहेगा और जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलाडा

गौरव सतवाल  प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस प्रदीप बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस धौलादेवी राजकमल रोहित पंत 

आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *