Almora News:शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी, परिजनों को बंधाया ढांढस; नाम पर बनेगा भव्य द्वार
:– शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित निवास पर जाकर शहीद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।शहीद के नाम पर बनेगा भव्य द्वार, सीएम ने की बड़ी घोषणा।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अल्मोड़ा के लाल, लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के निवास स्थान पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद के आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
“यह हमारे लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। देश की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार हर कदम पर शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। शहीद की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए उनके नाम पर एक भव्य मुख्य द्वार (गेट) का निर्माण किया जाएगा और उनके नाम पर अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे।
🌸शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी।
सीएम धामी ने पांडेखोला जाकर शहीद लेफ्टिनेंट को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
बड़ी घोषणा: शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर बनेगा भव्य गेट, सरकार करेगी अन्य विकास कार्य। बाइट पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री