Uttrakhand News:उत्तराखंड हल्द्वानी त्रिलोकनगर की दीक्षा पांडे मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की चूनी गईं फाइनलिस्ट

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड हल्द्वानी त्रिलोकनगर की दीक्षा पांडे मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की चूनी गईं फाइनलिस्ट

उत्तराखंड की दीक्षा पांडे को प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है। अब वह राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी और देशभर से आई प्रतिभागियों के साथ इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

दीक्षा पांडे का यह सफर वर्षों की मेहनत, समर्पण और अपने सपनों के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है। मॉडलिंग और इंटीरियर डिज़ाइन के क्षेत्र में सक्रिय दीक्षा ने बचपन से ही मिस यूनिवर्स बनने का सपना देखा था और आज वह उस सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय: पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित कुलपति आवास का गृह प्रवेश*

दीक्षा एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता शासकीय अधिवक्ता के पद पर रामनगर नैनीताल कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक कंप्यूटर शिक्षिका रही हैं। परिवार ने हमेशा उनके सपनों को प्रोत्साहित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के मंच पर दीक्षा न केवल उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी, बल्कि वह महिलाओंb के सशक्तिकरण और छोटे शहरों की युवा लड़कियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:CM धामी ने हरिद्वार में धोए कांवड़ियों के चरण, हेलीकॉप्टर से हुई शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा

इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए दीक्षा ने कहा, “मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह उपलब्धि मेरे परिवार, गुरुओं और सभी शुभचिंतकों के समर्थन तथा वर्षों की मेहनत का परिणाम है। मैं पूरी निष्ठा के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगी।”

दीक्षा पांडे का यह चयन उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और अब उनकी निगाहें मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ताज पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *