सोमेश्वर पुलिस ने परचून की दूकान में अवैध तरीके से शराब बेचने पर एक व्यक्ति को  किया गिरफ्तार             

 

 

सोमेश्वर पुलिस ने होली के त्यौहार के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शराब बेचते पकड़ा गया।
गिरिछीना रोड पर स्थित  बिशन सिंह निवासी खर्कवाल की परचून की दुकान है , वही सोमेश्वर पुलिस ने शाम को परचून की दुकान की तलाशी लेने पर  बिशन सिंह जो की दुकान की आड़ में लोगो को शराब बेचता पाया गया, तलाशी के दौरान 2 बोतल मैकडॉवेल व्हिस्की सील बंद, 1 बोतल  मैकडॉवेल रम, एक आधी बोतल 8 PM व्हिस्की, 05 केन सीलबंद बियर, 2 डिस्पोजल गिलास बरामद किये गए । आबकारी अधिनियम के तहत बिशन सिंह को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार टीम रही शामिल
1. उ०नि० विजय नेगी थानाध्यक्ष सोमेश्वर
२. एएसआई रणजीत सिंह
३. हे०का० गोपाल गिरी
रिपोर्टर – रोशनी बिष्ट

Advertisement