Almora News:”सावधान: अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर आज से यातायात डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते”

0
ख़बर शेयर करें -

निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन।

कार्यालय अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा हर्षित गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग (अल्मोड़ा नगर के मुख्य मार्ग) पर लक्ष्मेश्वर के समीप ह्यूम पाइप संबंधी निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

उक्त कार्य के सुरक्षित एवं सुचारु निष्पादन हेतु दिनांक 18 अप्रैल 2026 की रात्रि 8:00 बजे से 19 अप्रैल 2026 की प्रातः 8:00 बजे तक उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। इस अवधि में करबला से लक्ष्मेश्वर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सौर ऊर्जा से संवरी भैसियाछाना के किसानों की राह, सोलर पंप से 4 हेक्टेयर भूमि में पहुंची सिंचाई सुविधा

साथ ही, छोटे चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम धामी बोले- राज्य में पारदर्शी व्यवस्था से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां

जनपदवासियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *