Pithoragarh News:सरकार ने नहीं बनाई सड़क तो ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा, तीन किमी सड़क बनाने पूरा गांव जुटा

अभी भी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आजादी के बाद से आज तक एक अदद सड़क के लिए तरस रहा है।बनकोट-धनौलासेरा-फतेहपुर सड़क का कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार की ओर से कोई सुध नहीं लेने से नाराज ग्रामीणों ने शेष सड़क का काम स्वयं करने का एलान किया है।

🔹सरकार की ओर से कोई पहल नहीं 

25 नवंबर को भूमि पूजन के साथ सड़क का निर्माण शुरू होगा। ढनोलासेरा गोलू मंदिर देवता परिसर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बनकोट से बन रही सड़क का काम फतेहपुर में रुका हुआ है। तीन किमी लंबी यह सड़क ढनौलासेरा गोलू मंदिर से फतेहपुर तक लिंक की जानी है। कई बार मांग करने के बाद भी सरकार की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।

🔹लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

कहा कि अब 25 नवंबर को भूमि पूजन करने के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने धनराशि के साथ ही अपनी भूमि के लिए एनओसी प्रदान की। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा और कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या को भी भूमि पूजन के लिए आमंत्रण पत्र दिया जाएगा। बैठक में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि सरकार ने उनकी सड़क निर्माण में कोई मदद नहीं की तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

Advertisement