तीर्थाटन: चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य इस तिथि से खुलेंगे चारों धाम

0
ख़बर शेयर करें -

ऐसा होता माहौल देखिये वीडियो

उत्तराखंड: गंगोत्री और यमुनोत्री 3 मई को और 6 मई को केदारनाथ के कपाट दर्शन के लिए खुल जाएंगे। वहीं 8 मई को बद्रीनाथ मंदिर दर्शन के लिए देश विदेश के लोगों के लिए खुल जाएंगे। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग भी जोर शोर से शुरू हो चुकी है, जिसको देखकर लग रहा है कि इस साल चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सँख्या में इजाफा होगा इसके लिए प्रशासन अब पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है।

                                   केदारनाथ

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

आगामी तीन मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है और यात्रा से सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने में जुट गया है। यात्रा मार्ग से लेकर अन्य व्यवस्था यात्रा शुरू होने से पहले ठीक करने में प्रशासन ने ताकत झोंक दी है।

गंगोत्री

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर लगातार मोनिटरिंग जारी है, सभी पहुलुओं को ध्यान में रखकर चारधाम यात्रा की तैयारी की जा रही है। केदारनाथ में बनी आदिगुरू शंकराचार्य की विशाल समाधि भी इस बार सभी लोगों को दर्शन हेतु खुली रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

बद्रीनाथ

आपको बता दें कि बद्रीनाथ और केदारनाथ में निर्माण कार्य चल रहे हैं जिस पर कई काम यात्रा से पूर्व ही पूरे कर लिए जाएंगे, बद्रीनाथ धाम के पुनः निर्माण का प्रधानमंत्री मोदी का प्रोजेक्ट है उसके लिए चुनाव आचार सहिंता से पहले ही 2 हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए थे, जिनमे लगभग 65 करोड़ के कार्य चल रहे हैं।

यमुनोत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *