उत्तराखंड में 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रा थमी; बागेश्वर, चंपावत और टिहरी में स्कूल बंद

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रा थमी; बागेश्वर, चंपावत और टिहरी में स्कूल बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से ‘हाई अलर्ट’ मोड़ पर आ गया है।

 

चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक, यात्री सुरक्षित स्थानों पर रोक
पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह चट्टानें गिरने, मलबे आने और भूस्खलन (Landslide) के चलते चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है प्रशासन ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि वे जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थानों पर रुके रहें और मौसम सामान्य होने तक आगे की यात्रा न करें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

 

सुरक्षा के मद्देनजर 3 जिलों में स्कूल बंद
बारिश और मौसम के गंभीर मिजाज को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बागेश्वर, चंपावत और टिहरी गढ़वाल जिलों के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

 

 

फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा लगातार मूसलाधार बारिश से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

 

उफान पर नदी-नाले अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी और अन्य स्थानीय नदियां-नाले उफान पर हैं। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चकलुवा में बंदरों के झुंड का हमला, पुल निर्माण में लगा मजदूर गंभीर रूप से घायल; हल्द्वानी रेफर

 

अनावश्यक यात्रा से बचें आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों को अकारण पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

 

5 अगस्त तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक यानी 5 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

 

प्रशासन की अपील मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें और आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *