Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग

0
ख़बर शेयर करें -

आज स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) परीक्षा केन्द्रों पर अल्मोड़ा पुलिस के जवान मुस्तैद

परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग

भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ अल्मोड़ा ने किया पुलिस बल को ब्रीफ

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आज दिनांक- 21.09.2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) की लिखित परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  # Almoraमातृभूमि पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का लाल: राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद**

🌸ब्रीफिंग
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

🌸SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  # अल्मोड़ा के 'उत्तरायण हॉस्पिटल' की बड़ी पहल: प्रसिद्ध सर्जन डॉ. के.पी. कुनियाल से हुआ टाइअप, आयुष्मान कार्ड से मिलेगा मुफ्त इलाज**

3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग जा रही है।

4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

5-सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

6-जोनल व सैक्टर अधिकारियों द्वारा ड्यूटियों को चेक कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *