Nainital News :एसएसपी नैनीताल का जारी है जनपद को नशामुक्त बनाने का अभियान,01 किलो 738 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

नशा बेचकर मुनाफा कमाने का चस्का है बेकार,

SOG एवम खनस्यू पुलिस की संयुक्त टीम ने किया डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन एवम् श्री नितिन लोहनी सीओ भवाली के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी अनीश अहमद एवम थाना खनस्यू प्रभारी श्री देवेंद्र राणा की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पटलोट खनस्यू की ओर एक व्यक्ति के कब्जे से 01 किलो 738 ग्राम चरस के  साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना खनस्यू  पर FIR  NO-03/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

💠गिरफ्तारी 

ललित मोहन उम्र- 29 वर्ष पुत्र स्व0 मनीराम निवासी- ग्राम और पोस्ट डालकन्या थाना खनस्यू जिला नैनीताल

बरामदगी-

01 किलो 738 ग्राम अवैध चरस

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

पूछताछ: अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उक्त चरस ग्राम अधौङा से लेकर आया था, जिसे ऊंचे दामों में बेचने ले जा रहा था। 

💠पुलिस टीम

1.उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी थाना खनस्यू

2.SOG प्रभारी अनीश अहमद 

3कानि0  चंदन नेगी (SOG)

4 कानि0  ललित आगरी

 

Advertisement