Big Breaking:अल्मोड़ा: क्वारब के पास दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आया स्कूटी सवार

0
ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर : क्वारब में स्कूटी सवार पर गिरा पत्थर, पांव में चोटिल युवक अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा जनपद के क्वारब क्षेत्र में एक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूटी से जा रहे भगवत राम पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे उनके पांव में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम का आदेश

घायल भगवत राम को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking उत्तराखंड में यहाँ होटल निर्माण के लिए अंधाधुंध खुदाई बनी मुसीबत: भूस्खलन से भवन ढहा, बाल-बाल बची कई जानें

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *