Nainital News:बिना लाइफ जैकेट नौकायन करने पर पुलिस ने काटा चालान जैकेट के बिना नौकायान कराया तो होगा लाइसेंस निरस्त

0
ख़बर शेयर करें -

पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। इस क्रम में अब नैनी झील में नौकायन करने वालों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

ऐसा न करने पर नाव चालक पर सख्त कार्रवाई कर उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसी के साथ अगर नाव चालक नशे की हालत में नाव चलाते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना से सम्मानजनक राशि की मांग'

नगर पालिका ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाकर बगैर लाइफ जैकेट नौकायन करा रहे लक्ष्मण सिंह, विनोद कुमार, आमिर हुसैन और देवेंद्र चंद्र का एक-एक हजार रुपये का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उपनल कर्मियों को राहत, सर्विस ब्रेक नियम खत्म; 3 चरणों में मिलेगा समान वेतन

कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा ने बताया, नाव चालकों से कहा गया कि अगर कोई भी नाव चालक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *