Nainital News :नैनीताल पुलिस ने मात्र 1.30 घंटे के भीतर मंगलपड़ाव से गायब ऑटो को ढूंढ निकाला, ऑटो स्वामी और स्थानीय लोगों ने की सराहना

कुछ समय पहले एक व्यक्ति जिसका नाम सरप्रीत सिंह निवासी आवास विकास हल्द्वानी अपने ऑटो संख्या:–UK04TA8876 को मंगलपडाव पर सड़क किनारे लगाकर सब्जी मंडी की तरफ अपना घरेलू सामान लेने चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि ऑटो उस स्थान से गायब है। काफी खोजबीन करी पर नहीं मिल सका। फिर ऑटो स्वामी निकटतम चौकी मंगलपड़ाव पहुंचा और पुलिस को घटना का वृतांत सुनाया। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश की 5.23 लाख महिलाओं को मिलेगा ग्राम्य विकास योजना का लाभ, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त

चौकी मंगलपड़ाव पर उस समय ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी खोजबीन की और हल्द्वानी कंट्रोल रूम के कमांड कंट्रोल सेंटर की टीम से संपर्क किया। कमांड सेंटर (सीसीटीवी) पर ड्यूटी पर नियुक्त कानि0 रोहित कुमार ने घटनास्थल के आसपास के तमाम CCTV खंगाले और आखिर ऑटो को मात्र 1.30 घंटे में ढूंढ निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, शासन को सौंपी गई 300 पन्नों की रिपोर्ट; बीकेटीसी प्रबंधन में मिली गंभीर खामियां

💠ऑटो स्वामी सरप्रीत ने नैनीताल पुलिस का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों और टेंपो चालकों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की। 

 

Advertisement