Nainital News :5 दिन बाद मिली नाले में बहे बच्चों की लाश,घटना से परिवार में मचा कोहराम

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के शनिबाजार नाले में बहे आठ वर्षीय मासूम का शव रविवार को करीब 12 किलोमीटर दूर जयपुरबीसा के पास सिंचाई नहर में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को लेकर मोर्चरी पहुंची।

💠घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

31 जुलाई की शाम करीब पांच बजे इंदिरानगर निवासी मोहम्मद हसनैन का बेटा रिजवान दुकान में कुछ सामान खरीदने गया था। बारिश के चलते इंदिरानगर नाला उफान पर था। इस बीच मासूम नाले में बह गया था। तीन दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कोतवाली सोमेश्वर व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा नाबालिक बालक को रोडवेज बस हल्द्वानी, नैनीताल से सकशुल किया बरामद

रविवार सुबह जयपुरबीसा के किसान सिंचाई कर रहे थे। तभी पुलिया के नीचे कुछ फंस गया। जब किसान ने लकड़ी डालकर पुलिया को खोला तो अटका हुआ शव बाहर निकल आया। किसान ने पुलिस को सूचना दी। सीओ नितिन लोहनी और एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने शव को निकलवाकर रिजवान के परिजनों को बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान के 52वा कृषि विज्ञान मेले पहुंचे प्रदेश के किसान

शिनाख्त के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव जब घर पहुंचा तो कॉलोनी में करुण क्रंदन की आवाज गूंजती रही। माता-पिता के विलाप को देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। रविवार शाम मासूम का शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *