निजी दुकान में शराब बेचने के जुर्म में एक व्यक्ति को देघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

होली पर्व को दखते हुए अल्मोड़ा की एसएसपी रचिता जुयाल ने जिले की शुरक्षा हेतु चैकिंग अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए और नशा तस्करों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए ज़िले की सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों को आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Breking उत्तराखंड में यहाँ यात्रियों से भरी बस पलटी

 

इस चैकिंग अभियान के चलते नगरकोटीया थाना देघाट पुलिस ने 07 मार्च को होली के चलते चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को उसकी ही दूकान में गैर कानूनी तरीके से लोगो को शराब पिलाने और बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया  गया। 

 

दुकान दार का नाम कुंदन सिंह है जिसकी उम्र 40 वर्ष बतायी जा रही है अपराधी की गिरफ़्तारी के दौरान उसकी दुकान से अंग्रेजी शराब के 11 पव्वे और एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

 

जिस पर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव ने अभियोग पंजीकृत किया गया।