Bageshwar News:उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी है. जिसके बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने सोमवार को जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए छुट्टी की घोषणा की है.

साथ ही जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे.

जिला मजिस्ट्रेट ने इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं और इस बात पर जोर दिया है कि छात्रों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है.

🌸आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें 👉 

आदेश का पालन न करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील भी की है.

🌸जिलाधिकारी ने क्या आदेश जारी किया?

जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुराग पांडे ने इस संबंध में एक आदेश जारी किए हैं. इन आदेशों के तहत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनवाड़ी केंद्र आज यानी सोमवार (27 जुलाई, 2026) को बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने आम लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है.