💠उत्तराखंड: भूस्खलन से चार धाम मार्ग बाधित, श्रद्धालु फंसे

💠सीमा पर बलिदान हुआ उत्तराखंड का जवान

💠जंगल की आग से निपटने के लिए उत्तराखंड को विशेष पैकेज दे केंद्र सरकार: अजय भट्ट

💠अनुपूरक बजट में अवस्थापना विकास को अतिरिक्त धन

💠चौखुटिया में लिफ्ट सिंचाई योजना व द्वाराहाट में नहर जीणोद्वार को सरकार ने दिया बजट

💠आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी करें केंद्र

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠देश विदेश: बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट घेर कर लिया मुख्य न्यायाधीश का इस्तीफा

💠वायनाड के हालात एक भावुक हुए मोदी बोले कितने बच्चों ने अपनो को खोया

💠एससी एसटी में क्रीमी लेयर का प्रविधान नहीं होगा लागू

💠राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

💠पंजाब में कानून व्यवस्था व भूमि अधिग्रहण नहीं होने से खतरे में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट

💠जमा योजनाओं को आकर्षक बनाए बैंक :सीतारमण

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

💠गाजा में स्कूल पर इजरायल का हवाई हमला 100 लोगों की मौत

💠ब्राजील में विमान दुर्घटना स्थल से 21 शव बरामद

💠खेल समाचार: महिला t20 विश्व कप के लिए बीसीबी ने सेना से मदद मांगी

💠लंदन, रियो के बाद पेरिस में भी नहीं आया एक भी स्वर्ण केवल नीरज चोपड़ा को मिला रजक पदक पदक तालिका में हम पाकिस्तान से भी पीछे रहे