Almora News :अल्मोड़ा पुलिस ने किया विगत दिनों हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा

एसएसपी महोदय के कुशल मार्गदर्शन,पुलिस टीम की दिन-रात कड़ी मेहनत,टीम वर्क से मिली सफलता

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ अल्मोड़ा,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा,प्रभारी एसओजी को पुलिस टीम का गठन कर विगत दिनों अल्मोड़ा नगर में हो रही चोरियों के शीघ्र खुलासे व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। 

• सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चोरियों के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देऊपा व प्रभारी एसओजी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा एवं एसओजी अल्मोड़ा की 05 टीमो का गठन किया । 

• नगर में सिलसिलेवार हो रही चोरियों के खुलासे व रोकथाम के लिये गठित पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए,सुरागरसी-पतारसी कर जानकारियाँ जुटाई गई।

• पुलिस टीम द्वारा लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया।

• आज दिनाँक 10-08-2024 को पुलिस टीमों के अथक प्रयास व सीसीटीवी कैमरो, सविंलांस टीम की मदद से करबला डोली डाना क्षेत्र से नेपाल के रहने वाले  दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया, उनके कब्जे से 01 ज्वैलरी शाँप से चोरी हुआ माल भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सूपी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

💠पूछताछ-

दोनो अभियुक्तगणो के द्वारा पूछताछ में चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए बताया वह डोली डाना के जंगल में स्थित गुफा में रह रहे थे तथा दिन में एकान्त व भिन्न – भिन्न चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे थे,हमारे द्वारा अल्मोड़ा क्षेत्र में 17-18 घटनाएं कारित की गयी थी, 01 ज्वैलरी शाँप से गहने,अन्य जगह से कुछ पैसे , कपडें, खाने की चीजें चोरी की गयी थी ।जो उनके द्वारा अपने प्रयोग में लायी जा चुकी है तथा उनके द्वारा यह भी स्वीकार किया कि जिन घरो में सीसीटीवी कैंमरे लगे होते थे हमारे द्वारा उन कैमरो को तोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया जाता था । तथा चोरी की घटना को अंजाम देकर हम लोग डोली डाना के जंगल में बनी गुफा में रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल ट्रेक हादसा: लापता 8 लोगों की तलाश के लिए SDRF का सर्च अभियान तेज, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी

💠अभियुक्तों का नाम पता –   

1–अशोक पुन पुत्र श्री चन्द्र पुन निवासी ग्राम पामसा वार्ड नं0 14 उदानपुरी गांव पालिका जिला हुमला नेपाल -24 वर्ष

2-अविरल पुन पुत्र श्री गोरा पुन निवासी ग्राम पामसा वार्ड नं0 14 उदानपुरी गांव पालिका जिला हुमला नेपाल -उम्र -19 वर्ष

💠बरामद माल का विवरण-  

1-30 जोडी सफेद धातु ( चाँदी)  के पायल 

2- एक मोबाइल फोन आईटेल 

3-एक इलैक्ट्रानिक घडी 

4-एक पर्स जिसमें 300/- नकद 

5-एक आलानकब( ताला तोडने का औजार 

6-एक टार्च 

7-एक पेंचकस 

8-एक लोहे का पंच

💠गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम का नाम

1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सतीश चन्द्र कापडी ( प्रभारी )

2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री भुवन चन्द्र जोशी 

3-उपनिरीक्षक श्री सुनील सिंह बिष्ट

4-उपनिरीक्षक श्री सन्तोष तिवारी 

5- उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह नेगी 

6-उ0नि0 श्री कुन्दन सिंह रौतेला – एसओजी प्रभारी मय एसओजी टीम  

7-उपनिरीक्षक श्री हर्षपाल सिंह

8-हे0कानि0 श्री आसिफ हुसैन

9-हे0कानि0 श्री किशोर कुमार 

10-कानि0 श्री खुशाल राम 

11-कानि0 श्री सुन्दर लाल 

12 कानि0 श्री विनोद कुमार

Advertisement