ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर जिला मुख्यालय में दो महिलाओं के सरयू नदी में बहने की घटना सामने आ रही है बताया जा रहा है विकासभवन मार्ग पर अचानक एक युवती ने सरयू नदी में छलांग लगा दी।

 

 

साथ में चल रही उसकी चाची उसे बचाने नदी में कूद गई महिला भी साथ में नदी में बह गई है। घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी तत्काल SDRF व जल पुलिस और फायर सर्विस की टीम दोनों की खोजबीन में जुट गई है।

 

अग्निकुंड से बिलौना पगना तक सरयू नदी में सर्चिंग अभियान जारी डूबी हुई महिलाओं का अबतक कोई सुराग सफलता नही मिल पाई टीम को सरयू नदी में बहने वाली महिलाएं चाची और भतीजी बताई जा रही हैं।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विकास भवन के समीप से एक युवती अपनी चाची के साथ जा रही थी। अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी।

 

 

उसे बहता देख चाची भी नदी में कूद गई। दोनों को बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि SDRF जलपुलिस और फायर सर्विस की टीम सरयू में खोजबीन कर रही है। दोनों महिलाएं बागेश्वर दफौट के स्यालडोबा ग्राम की बताई जा रही हैं।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *