Uttarakhand News:डिजिटल मंदिर ऐप का तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध,ऐप को बताया नया पैसे कमाने का जरिया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मंदिरों का मोबाइल एप पर दर्शन कर पूजा किए जाने का हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित विरोध कर रहे हैं। श्री मंदिर मोबाइल एप द्वारा उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मंदिरों को इस एप में शामिल किया गया है, जिससे आप घर बैठे ही मंदिर की जानकारी, दर्शन, पूजा अर्चना इस ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।

🔹भक्तो की आस्था पर प्रतिकूल प्रभाव 

हर की पैड़ी की प्रबंधकरणीय संस्था गंगा सभा के गंगा सेवक दल के प्रमुख व तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि मोबाइल एप से मंदिरों के दर्शन कर दान दक्षिणा देने से मोबाइल एप कंपनी पैसा कमाएगी। इससे पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों के रोजगार और भक्तो की आस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:एलपीजी आपूर्ति पर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश

🔹श्रद्धालुओं को अधिक जानकारी प्राप्त होगी 

उन्होंने कहा तीर्थ स्थल और धार्मिक स्थलों का अपना महत्व है, इसलिए इस तरह की मोबाइल एप को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।वही श्री मंदिर मोबाइल एप के फाउंडर के अनुसार डिजिटल मीडिया के माध्यम से धार्मिक स्थलों का ज्यादा प्रचार प्रसार होगा। इससे श्रद्धालुओं को अधिक जानकारी प्राप्त होगी और वहां अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।जिसका लाभ सीधा तीर्थ पुरोहितों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: वनाग्नि की रोकथाम के लिए ब्लॉक स्तर पर बनेंगी नियंत्रण समितियां, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

🔹डिजिटल मंदिर का उद्घाटन किया

गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व हरिद्वार में श्री मंदिर नाम की मोबाइल एप पर डिजिटल मंदिर का उद्घाटन किया गया है।जिसमें उत्तराखंड के कई मंदिरों को भी शामिल किया गया है।