भगत सिंह कोश्यारी के पैतृकगांव में जंगल की आग से 5 मकान पूरी तरह जले
भगत सिंह कोश्यारी के पैतृकगांव में जंगल की आग से 5 मकान पूरी तरह जले
बागेश्वर जिले में जंगल की आग अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगी है। कपकोट गिलेसियर रैंज शामा उपतहसील अंतर्गत जंगलो की आग आज अचानक महारास्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पैतृक गांव नामतीचेटाबगड़ के पोथियाधार तोक का है जहाँ आग ने पांच मकानो को जलाकर राख कर दिया।
इसके साथ ही घास के लूटो को भी जल गए हैं सूचना के बाद राजस्व पुलिस उप निरीक्षक और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गयी है उन्होंने बताया इसकी जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गयी है।
उन्होंने बताया कि आग से मकानों की छत जल पूरी तरह जल चुकी थी। और घर के अंदर रखा सारा सामान भी जल गया है
गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है
रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया