Haldwani News:शादी समारोह में जा रहीं स्कूटी सवार ननद-भाभी की ट्रक के चपेट में आने से मौत,चालक की तलाश में जुटी पुलिस

0
ख़बर शेयर करें -

रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार ननद और भाभी को ट्रक ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।।पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। परिवार मूल रूप से चंपावत के नौलिया गांव का रहने वाला है। 

🔹जाने मामला 

डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नौलिया (30) पत्नी पंकज नौलिया अपनी ननद सविता बिष्ट (30) पत्नी पान सिंह बिष्ट के साथ रविवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नौलिया ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे दोनों स्कूटी से निकलीं थीं। कविता स्कूटी चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

पुलिस के मुताबिक तीनपानी क्षेत्र में ओपन यूनिवर्सिटी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों स्कूटी से गिरीं और ट्रक के नीचे आ गईं। मंडी चौकी पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी (एसटीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

एक साल के भीतर दोनों महिलाओं की शादी हुई थी। कविता के पति पंकज हल्द्वानी में ही व्यापार करते हैं। पत्नी और बहन की मौत के बाद से पंकज बेसुध हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *