कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल से मिलीं गीता धामी, यात्रियों को दीं शुभकामनाएं

0
ख़बर शेयर करें -

 

कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल से मिलीं गीता धामी, यात्रियों को दीं शुभकामनाएं

 

 

 

 

टनकपुर। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के शारदा टूरिस्ट रेस्ट हाउस, टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले अंतिम दल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री/समाजसेविका गीता धामी ने विभिन्न राज्यों से आए 44 सदस्यीय यात्रा दल से आत्मीय भेंट की और उनसे यात्रा की तैयारियों तथा अनुभवों की जानकारी ली।

 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

 

 

गीता धामी ने सभी तीर्थयात्रियों को पुष्पगुच्छ व शुभकामनाएं भेंट कर उनकी मंगलमय और सुखद यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि “कैलाश मानसरोवर यात्रा हमारी अगाध आस्था, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती पर यात्रा के पड़ाव के दौरान इन यात्रियों का स्वागत एवं सेवा-सत्कार करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।”सुरक्षित व सुगम यात्रा की प्रार्थना

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए 2 साल की सरकारी सेवा अनिवार्य करने की तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव

 

 

 

उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं की यह यात्रा सुरक्षित, सुगम और सफल हो तथा वे अलौकिक आध्यात्मिक अनुभवों के साथ सकुशल अपने गंतव्य तक लौटें।

 

 

प्रशासन व केएमवीएन के अधिकारियों के अनुसार, यह 44 सदस्यीय यात्रा दल अपने अगले पड़ाव के लिए कल प्रातः टनकपुर से आगे की ओर प्रस्थान करेगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *